03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सिडकुल की पायलट इंडस्ट्री में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की बड़ी रेड

Spread the love
  • फैक्ट्री के गेट बंद कराए, अधिकारियों के मोबाइल स्विच ऑफ कराकर गहन पूछताछ शुरू
  • अचानक हुई इस कार्रवाई से सिडकुल में हड़कंप, बड़ी इनकम टैक्स चोरी पकड़े जाने का अनुमान

एफएनएन, रुद्रपुर : सिडकुल पंतनगर के सेक्टर 6 में बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड में आज सुबह इनकम टैक्स की बड़ी रेड हुई। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा नंबर की गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों ने फैक्ट्री गेट को बंद कराने के साथ ही सर्च शुरू की। खबर मिली है कि भीतर सभी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ करा दिए गए हैं और किसी के बाहर या अंदर आने पर रोक लगा दी गई है। इनकम टैक्स की टीम कागजों की जांच कर रही है।

पता लगा है कि शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और इस कार्यवाही में इनकम टैक्स की बड़ी चोरी पकड़े जाने का खुलासा हो सकता है। हालांकि मीडिया को भीतर जाने की छूट नहीं दी गई है और न ही इनकम टैक्स की टीम का कोई अधिकारी या सदस्य इस बारे में कुछ बोलने को तैयार है। सिडकुल पंतनगर ने यह फैक्ट्री लंबे समय से कारोबार कर रही है। सूत्रों की माने तो स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना नहीं दी गई है।

अचानक टीम फैक्ट्री पर पहुंची और गेट खुलवाने के बाद सीधे फैक्ट्री के कैंपस में दाखिल हुई। सीधी कार्रवाई से फैक्ट्री कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फैक्ट्री के अधिकारियों को बुलाकर उनके मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए गए। इसके बाद गहन पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ जो जारी है। कहां गड़बड़ी मिली और क्या गड़बड़ी मिली, इसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं लग सका है। लेकिन यह माना जा रहा है की इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम के हाथ बड़े सबूत लगे हैं जिनको टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img