03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गुटखा किंग और उसके सप्लायरों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

Spread the love

एफएनएन, कानपुर : गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस महानिदेशालय की अहमदाबाद टीम ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बड़े कारोबारी और गुटखा किंग तथा उसके सप्लायरों के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी कई दिन से चल रही है। छापेमारी के दौरान कारोबारी से जुड़े एक सप्लायर के घर से करीब 150 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। छापेमारी की तस्वीरों में दो बड़ी अलमारियां नोटों के बंडल से खचा-खच भरी नजर आ रही हैं। नोटो के बंडल को प्लास्टिक के कवर में लपेटकर उसपर पीला टेप लगाया गया है। एक अन्य तस्वीर में आयकर विभाग और जीएसटी अधिकारियों को एक कमरे में चादर पर बैठे हुए देखा जा सकता है। उनके चारों को नकदी का ढेर लगा है और उनकी गिनती के लिए तीन मशीनें लगी हैं। यह सप्लायर गुटखा कारोबारी को इत्र और कच्चा माल सप्लाई करता है। नोटों की गिनती के लिए स्टेट बैंक के अधिकारियों को बुलाया गया। नोट गिनने वाले भी थक रहे हैं।

जीएसटी अधिकारियों के मुताबिक, बिना ई-वे बिल बनाये फर्जी इनवॉइस के जरिये सामान भेजा जा रहा था. फर्जीफर्मों के नाम पर ये फर्जीइनवॉइस बनाये गए थे। उन कंपनियों के नाम पर चालान बनाए गए, जो मौजूद ही नहीं है। फर्जी कंपनियों के नाम से तैयार किए गए सभी चालान 50,000 रुपये से कम के हैं, ताकि ई-वे बिल से बचा जा सके। अधिकारियों ने फैक्टरी के बाहर से 4 ऐसे ट्रक सीज भी किए हैं।

कारोबारी के गोदाम से बिना जीएसटी चुकाए ऐसे 200 फर्जीइनवॉइस मिले हैं। फैक्टरी की जांच करने पर कच्चे माल की कमी पायी गयी। सूत्रों ने कहा कि यह छापेमारी गुरुवार को शुरू हुई और शुक्रवार को भी जारी है। यह रेड कानपुर के साथ-साथ मुंबई और गुजरात के ठिकानों पर भी चल रही है। पहले यह रेड कर चोरी के मामले में जीएसटी अधिकारियों ने शुरू की थी, लेकिन मामले में कई परतें खुलने के बाद इसमें आयकर विभाग को भी शामिल किया गया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कारोबारी से जुड़े सप्लायरों में से एक सप्लायर के घर से बड़ी मात्रा में करीब 150 करोड़ रुपये की नकदी मिली है। नोट गिनते हुए जब टीम थकने लगी तो भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों की मदद से नोटों की गिनती के लिए बुलाया गया है।

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img