03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ट्रांजिट कैंप में वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने की जनचर्चा, जनता ने अपनी समस्यों से कराया अवगत

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने मोहल्ला राजा कालोनी में जनचर्चा कार्यक्रम के दौरान ट्रांजिट कैंप की राशन डिपो एवं ई एस आई हॉस्पिटल से गंभीर रोगियों के रेफर किए जाने सहित अन्य मूलभूत समस्याओं का निस्तारण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर विस्तार से वार्ता की। इससे पूर्व  चुघ का राजा कालोनी पहुंचने पर क्षेत्र वासियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

जनचर्चा कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र वासियों ने उनके समक्ष विद्युत, राशन डिपो, पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, सफाई, आवास आदि की मूलभूत समस्याओं को रखकर इनका अपने स्तर से समाधान कराने का आग्रह किया।  चुघ ने ई एस आई हॉस्पिटल से मरीजों को रेफर किए जाने की समस्या के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रदेश प्रशासन की ई एस आई की निदेशिका दीप्ति सिंह से दूरभाष पर वार्ता की और उनको समस्या से अवगत कराया।

निदेशिका ने कहा कि हॉस्पिटल से 15 प्रतिशत मरीजों को ही रेफर किए जाने का प्रावधान है परंतु अति गंभीर मामलों में यह नियम लागू नहीं होता है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में वह शीघ्र आदेश जारी करेंगी। वहीं राशन डिपो की समस्या का समाधान करते हुए चुघ ने देहरादून स्थित खाद्य मंत्री रेखा आर्य के खाद्य पूर्ति कार्यालय तथा उपायुक्त व जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार से दूरभाष पर वार्ता की। जिन्होंने बताया कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सात नए राशन डिपो खोले जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

शीघ्र ही नए डिपो कार्य करना प्रारंभ कर देंगे। चुघ ने कहा कि विद्युत, पेयजल, शिक्षा, रोजगार, आवास व सफाई आदि की समस्या के समाधान के लिए वह प्रशासनिक तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। जन कल्याण के लिए चिकित्सा, घरेलू गैस सिलेंडर, विद्युत, रोजगार, शिक्षा आदि की कई योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।

जिनका लाभ पात्र लोगों को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार को आम जनता का यूं ही आर्शीवाद मिलता रहा तो हर समस्या का समाधान निश्चित है। इस मौके पर संजीव गुप्ता, कृष्णपाल गंगवार, वेद प्रकाश मौर्य, वीरेंद्र राठौड़, शिव कुमार शिबू, रतनलाल कोली, सुरेंद्र गुप्ता, भूरेलाल कोली, चोखेलाल गंगवार, दीपू रस्तोगी, अजय पाल शर्मा, रामचरण लाल, काशीराम मौर्य, पप्पू लाल कोली, अशरफी लाल मौर्य, प्रेमपाल गंगवार, नीलांबर राठौर, ओंकार सिंह, प्रेमपाल लोधी, अमित गौड़, राजकोली, दीपक राणा आदि मौजूद थे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img