एफएनएन, तेल अवीव : इजरायल ने मंगलवार को दावा किया कि उसने ईरानी सैन्य कमान को तबाह करने के बाद उसके एक और उच्च पदस्थ जनरल को मार गिराया है। इजरायल ने उन्हें युद्ध के समय सेना का प्रमुख बताया है इजरायली सेना ने कहा कि उसने जनरल अली शादमानी को मार गिराया है, जिन्हें हाल ही में खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया था। ईरान ने शादमानी की मौत की तत्काल पुष्टि नहीं की है। शादमानी ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड में जनरल थे।







