03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

नोएडा में दरिंदगी की हद पार सिर्फ 300 रुपये के लिए 11 बार कार चढ़ाकर दुकानदार को मार डाला

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नोएडा : दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा एक शख्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें महज 300 रुपये के लिए 11 बार कार चढ़ाकर दुकानदार को मार डाला है। पूरा मामला ग्रेटर नोएडा में आने वाले घरबरा गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन का रिजर्वेशन निरस्त करने के बदले 300 रुपये काटने पर 2 भाइयों ने दुकानदार को गाड़ी से बार बार कुचला, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने दरिंदगी की हद पार करते हुए दुकानदार पर 11 बार बैक गियर करके चढ़ाई गई, जिससे उसकी आंत फट गई और उसकी मौत हो गई। वहीं, इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने पीड़ित को बचाने तक का प्रयास नहीं किया। वे मूकदर्शक बने रहे। उनकी इतनी भी हिम्मत नहीं हुई कि वह पुलिस को सूचना दें।

वहीं, अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। घायल का उपचार अस्पताल में चला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित नकुल निवासी घरबरा को गिरफ्तार कर स्विफ्ट कार बरामद की है। पीड़ित सतवीर शर्मा ने बताया कि वह घरबरा गांव में रहते है। उनका बेटा नितिन शर्मा गांव में ही मोबाइल की दुकान चलाता था। दुकान पर वह ट्रेन टिकट रिजर्वेशन का काम भी करता था। एक सप्ताह पहले गांव के ही दो सगे भाई नकुल व अरुण उर्फ छोटू ने वैष्णो देवी दर्शन के लिए ट्रेन का टिकट बुक कराया था। रविवार रात दोनों दुकान पर पहुंचे और ट्रेन का रिजर्वेशन निरस्त करा दिया। निरस्त करने के बदले नितिन ने आनलाइन रिफंड से तीन सौ रुपये काट लिए। वहीं, इस बात से नाराज होकर दोनों आरोपित दुकान से चले गए। आरोप है कि सोमवार सुबह दोनों नितिन की दुकान पर पहुंचे। पीड़ित वहां नहीं मिला तो आरोपित उसकी तलाश में कासना कस्बा पहुंच गए। वहां उसके साथ मारपीट की और दो मोबाइल लूट लिए।

नितिन किसी तरह बचकर बाइक से घरबरा गांव पहुंचा ही था कि पीछा करते हुए आरोपितों ने कार से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी , जिससे नितिन सौ मीटर दूर गिरा। उसके सड़क पर गिरते ही उस पर कार चढ़ा दी। इसके बाद बैक गियर में कार 11 बार नितिन पर चढ़ाई गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। राहगीरों की मदद से घायल दुकानदार को अस्पताल ले जाया गया। तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया नितिन के तीन बच्चे हैं, दो बेटी व एक बेटा। उनकी मौत के बाद तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Arvind Pandey के बेटे के मामले में जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey उधम सिंह नगर में...

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img