03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गाजियाबाद में रिक्शा चालक की 16 साल की बेटी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म

Spread the love

एफएनएन, गाजियाबाद: के साहिबाबाद में लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बुधवार शाम करीब पांच बजे रिक्शा चालक की 16 साल की बेटी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। घटना का पता चलने पर सुबह करीब 11 बजे हिंदू परिवार गौ रक्षक समेत कई संगठनों के लोग लिंक रोड थाने पर जमा हो गए। पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से तनाव की स्थिति बन गई। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके बाद पुलिस ने चौकी के बाहर धरना दे रहे लोगों को लाठी बरसाकर खदेड़ा।

केस में नामजद कराए गए साहिबाबाद के शहीदनगर निवासी फैजान (20) को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे गिरफ्तार कर लिया। वह लिंक रोड क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान पर काम करता है।घटना का पता चलने पर सुबह करीब 11 बजे हिंदू परिवार गौ रक्षक समेत कई संगठनों के लोग लिंक रोड थाने पर जमा हो गए। इन लोगों ने आरोपी को उनके हवाले किए जाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। वे लोग घटना को सामूहिक दुष्कर्म की बताकर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम लगने से दिल्ली जाने और वहां से आने वाले लोगों को लंबे रास्ते से जाना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने समझाया आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस पर वे लोग दोपहर 12 बजे लौट गए। लेकिन, दो घंटे बाद फिर से बवाल कर दिया। इस पर आठ थानों की पुलिस बुला ली गई। रात को पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठी बरसाकर खदेड़ा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
किशोरी को पीटा, बाल खींचे 
एफआईआर में किशोरी के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी और आठ साल का बेटा घर पर थे। अन्य लोग काम पर गए हुए थे। फैजान घर में घुस गया। उसने बेटी के बाल खींचे, उसे चांटे मारे। बेटे ने विरोध किया तो उसे लात मारी। इसके बाद बेटी के मुंह पर रुमाल डाल दिया। इससे वह बेहोश हो गई। उसे जब होश आया तो पता चला कि उसके साथ गलत काम किया गया है। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। साक्ष्य जुटाकर इस केस में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
https://youtu.be/ZFOXso1tMbE
दुष्कर्म से बवाल तक 
– बुधवार शाम पांच बजे किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया।
– बृहस्पतिवार सुबह दस बजे नामजद आरोपी की गिरफ्तारी हो गई।
– सुबह 11 बजे लोगों ने थाने पर हंगामा प्रदर्शन किया।
– दोपहर 12 बजे हंगामा कर रहे लोग वापस चले गए।
– दोपहर 12 बजे बृज विहार, चंदननगर में बवाल हुआ।
– शाम पांच बजे बवाल कर रहे लोग लौटे, कुछ धरने पर बैठे।
– रात नौ बजे पुलिस ने धरना दे रहे लोगों को बलपूर्वक हटाया।
चौकी के बाहर धरना दे रहे लोगों पर बरसीं पुलिस की लाठियां
साहिबाबाद। तोड़फोड़ और आगजनी हो जाने के बाद कई थानों की पुलिस पहुंची तो काफी लोग वहां से चुपचाप खिसक गए लेकिन कुछ लोग सूर्यनगर चौकी के बाहर धरना देकर बैठ गए। उन पर पुलिस ने बल का प्रयोग किया। पहले उन्हें तुरंत चले जाने की चेतावनी दी। इसके बावजूद वे लोग नहीं गए तो लाठियां बरसाकर उन्हें खदेड़ दिया। यह घटनाक्रम रात नौ बजे हुआ। लाठी लगने से कई लोगों को चोट आई हैं। हालांकि, देर रात तक किसी का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया। बल प्रयोग के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी बना दिया गया। इस तरह दोपहर दो बजे से शुरु हुआ बवाल सात घंटे बाद रात नौ बजे बजे थमा।
दोपहर दो बजे बृज विहार चंदननगर में पुलिस के सामने ही लोगों ने कबाड़ियों की दुकानों में तोड़फोड़ की। एक कबाड़ी के ई रिक्शा में आग लगा दी। आसपास के लोग दुकान बंद कर भाग गए। लोगों की मांग थी कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए। वे लोग बैनर तैयार कराकर लाए थे। बैनरों पर लिखा था, दुष्कर्मी को फांसी दो। सूर्यनगर चौकी पर भी हंगामा कर जाम लगा दिया गया। कुछ लोग चौकी के बाहर धरना देकर बैठ गए। उन्हें पुलिस की लाठियों का सामना करना पड़ा।
बलवा करने वालों पर एफआईआर दर्ज
पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि जिन लोगों ने कानून हाथ में लेकर तोड़फोड़ और आगजनी की, उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। इससे उनके चेहरों की पहचान की जा रही है। सभी पर कार्रवाई होगी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया। नामजद आरोपी को भी पकड़ लिया गया। इसके बावजूद कुछ लोगों ने माहौल बिगाडने का प्रयास किया। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है।

Also read- गुजरात: बाढ़ और बारिश से जूझ रहे अब 48 साल बाद अगस्त में अरब सागर में बनने वाला पहला तूफान

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img