03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

योगी से न मिल पाई तो विधानसभा के सामने खुद को लगा ली आग

Spread the love
  • लखनऊ विधानसभा के सामने घटी घटना, पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल भतीॅ कराया

एफएनएन, लखनऊ : विधानसभा के सामने मंगलवार दोपहर एक महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते हड़कंप मच गया। हालांकि, वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला काफी हद तक जल चुकी थी। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की शादी महाराजगंज में रहने वाले अखिलेश तिवारी (35) से हुई थी। मनमुटाव के बाद उससे तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से निकाह किया। इसके बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान आसिफ के परिजन लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे, जिससे तंग आकर उसने आत्मदाह कर दिया। उसका कहना है कि महराजगंज थाने में उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इंसाफ के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात न होने से निराश होकर महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img