03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टिहरी में अंगीठी के धुएं में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत

एफएनएन, टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी जिले के भिलंगना क्षेत्र के द्वारी-थापला गांव में कथित रूप से अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण पति-पत्नी की मृत्यु हो गई। द्वारी-थापला गांव की प्रशासक रिंकी देवी ने बताया कि मदन मोहन सेमवाल (52) और उनकी पत्नी यशोदा देवी (48) यहां अपने चाचा के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घनसाली बाजार से गांव आए थे।

मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वे दोनों अंगीठी जलाकर बैठे थे। ठंड होने के कारण वे अंगीठी लेकर कमरे में अंदर चले गए और दरवाजा बंद करके सो गए। बताया गया कि घटना का पता शुक्रवार सुबह लगा जब उनका बेटा उन्हें जगाने के लिए गया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि काफी देर तक कोई आवाज नहीं आने पर लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पति-पत्नी बिस्तर में मृत अवस्था में पड़े हुए थे। ग्राम प्रशासक ने बताया कि दोनों की मौत अंगीठी के धुएं से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनने के कारण हुई।

वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की सूचना न देकर मृतक दंपति के बेटे और विवाहित बेटी से बातचीत करने के बाद पैतृक घाट पर मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि मृतक मदन मोहन सेमवाल राजकीय इंटर कॉलेज, सरस्वती सैंण में लिपिक (क्लर्क) थे।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img