03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में भीषण हादसा, किरोड़ा नाले में बहा मैक्स वाहन, एक बच्ची की मौत, 6 लोगों को किया रेस्क्यू, दो लापता

एफएनएन, चंपावत : जनपद के टनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारी बारिश में एक मैक्स वाहन टनकपुर पूर्णागिरि रोड पर बहने वाले किरोड़ा नाले में बह गया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आकाश जोशी मौके पर पहुंचे. साथ ही एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया. सात लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. जिन्हें उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया है.

गौर हो कि चंपावत जनपद के टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग में किरोड़ा बरसाती नाले के रपटे में एक मैक्स जीप तेज बहाव में बह गई. बताया जा रहा है कि हादसे में एक बच्ची की मौत हुई है. रेस्क्यू टीम ने सात यात्री को नाले से बाहर निकाल लिया है, जिसमें से एक मृतक बच्ची भी है. बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग जनपद उधमसिंह नगर के ग्राम पकड़िया के रहने वाले हैं. अब तक छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है. उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी ने बताया है कि प्राप्त सूचना अनुसार वाहन में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोगों को निकाल लिया गया है. दो लोगों की खोजबीन जारी है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर बरसाती नाले में मैक्स वाहन बह गया है. सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए मौके पर दो टीम को रवाना किया गया. बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को बाहर निकाला, इससे पूर्व प्रशासन की टीम ने पोकलैंड की मदद से तीन लोगों को नाले से बाहर निकाला. जानकारी में आया है कि जीप में 9 लोग सवार थे. सात लोगों को टीम द्वारा रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है एक बच्ची की मौत भी हुई है, जबकि घायलों को अस्पताल भेजा गया है.

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img