03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली के मीरगंज में फ्लाई ओवर की रेलिंग पर खड़ी लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा: बोली-कूदकर दे दूंगी जान

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, मीरगंज-बरेली। कस्बे में नेशनल हाईवे के फ्लाई ओवर की रेलिंग के ऊपर खड़े होकर एक लड़की नीचे कूदकर जान दे देने का मंगलवार को तकरीबन एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा करती रही। यह बेहद दिलचस्प लेकिन दिलों की धड़कनें बढ़ा देने वाला वाकया मीरगंज कस्बे में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित अंडर पास पर मंगलवार सुबह लगभग दस से ग्यारह बजे के बीच घंटा भर तक चलता रहा।

मीरगंज कूदकर जान दे देने की धमकी देती फ्लाईओवर की रेलिंग पर खड़ी लड़की

प्रेमी से झगड़े के बाद गुस्से में लड़की फ्लाईओवर से कूदने की बार-बार कोशिश करती रही। बाद में प्रेमी और कुछ राहगीरों ने उसे बातों में उलझाए रखा और कुछ ने फ्लाई ओवर पर पहुंचकर चुपके से पीछे से खींचकर उसे आत्म हत्या करने से रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती और उसके प्रेमी को थाने ले आई।

मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे एक युवती मीरगंज में रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर अंडरपास की रेलिंग पर चढ़ गई और काफी ऊंचाई से कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। इससे वहां मौजूद उसके प्रेमी के हाथ-पैर फूल गए। बहुत से तमाशबीनों के दिलों की धड़कनें भी अनहोनी की आशंका के चलते बढ़ गई। युवती रेलिंग के ऊपर से कूद जाने की एक्टिंग बार-बार कर रही थी। घटनाक्रम एकदम किसी फिल्म की शूटिंग जैसा दिख रहा था। लड़की की हरकतें देखकर फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे बहुत से लोग जुट गए और उसे समझाने का प्रयास करने लगे।

कहती रही-‘अब नही जीना, पुल से कूदकर दे दूंगी जान’
पुल के नीचे खड़ा प्रेमी युवक पूछता रहा कि बता तो सही कि बात क्या है? लेकिन लड़की जवाब में यही दोहराती रही कि अब मुझे जीना नहीं है। कूदकर अपनी जान दे दूंगी। लगभग एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। नीचे खड़े लोगों ने युवती को समझाया और बातों में फंसाए रखा।

इसी दौरान फ्लाईओवर पर एक युवक ने युवती को पकड़कर पीछे खींच लिया। पुलिस युवती और उसके प्रेमी को थाने ले आई। उसके परिजनों को भी बुलाया गया। बताया जा रहा है कि युवती और युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img