03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरक्यूलिस विमान केदारनाथ आपदा में भी संकटमोचन बना था, अब फिर बना ‘मददगार’

Spread the love

एफएनएन, चिन्यालीसौड़:  उत्तराखंड में उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे में भारतीय वायुसेना का मालवाहक विमान हरक्यूलिस फिर संकटमोचन की भूमिका में है। वर्ष 2013 की आपदा में भी सड़क मार्ग अवरुद्ध होने पर इसी विमान से जगह-जगह फंसे तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू कर दिल्ली छोड़ा गया था।

दरअसल वर्ष 2013 में भागीरथी नदी में विनाशकारी बाढ़ आई थी। जिससे सड़क मार्ग अवरूद्ध होने पर हजारों तीर्थयात्री जगह-जगह फंस गए थे। ऐसे में राज्य सरकार ने वायुसेना की मदद ली थी। वायुसेना ने एमआई-17 हर्षिल सेना के हेलिपैड से हजारों लोगों को रेस्क्यू कर चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंचाया था।
बाद में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर हरक्यूलिस विमान के जरिये टैंकरों से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) भेजा गया था, लेकिन वापसी में यह विमान दिल्ली व अन्य राज्यों के तीर्थयात्रियों को भी अपने साथ ले गया था और उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा।

अब सिलक्यारा टनल हादसे में वायुसेना के तीन हरक्यूलिस विमान भारी मशीनें लेकर पहुंचे हैं। हालांकि एक हरक्यूलिस विमान में मशीन का हिस्सा फंसा हुआ है। खबर लिखे जाने तक यह हिस्सा नहीं निकल पाया है। वायुसेना से जुड़े स्टाफ के लोग हाईड्रा से विमान में फंसी मशीन को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

क्या है हरक्यूलिस

अमेरिका में निर्मित हरक्यूलिस चार इंजन टर्बोप्रॉप वाला सैन्य परिवहन विमान है। भारतीय वायुसेना इस विमान का उपयोग विभिन्न देशों में युद्ध आदि कारणों से फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए करती रही है। इसके अलावा आपदा के दौरान भी इस विमान का प्रयोग किया जाता है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img