03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

समूह-ग भर्तियों की आसान होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आयोग ने शुरू की तैयारी

एफएनएन, देहरादून:  उत्तराखंड में समूह-ग भर्तियों के लिए होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और आसान होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ऑनलाइन आवेदन के साथ ही डॉक्यूमेंट अपलोड करने से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया को भी और आसान बना देगा।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वैसे तो पहले से ही काफी सरल है, लेकिन इसे अभ्यर्थियों के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए टेंडर निकाला गया है।

बताया कि अभिलेख सत्यापन के समय अभ्यर्थियों के अपलोड डॉक्यूमेंट में कुछ दिक्कतें आती हैं। इन्हें भी दूर किया जा रहा है। आयोग ने अभी तक जो भर्तियां निकाली हैं, उनकी ऑनलाइन प्रक्रिया अपने स्तर से ही की है। आगामी भर्तियों के लिए वे और कोशिश करने में जुटे हैं कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और सरल हो जाए। अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी पेश न आए।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img