03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

Hemkund Sahib Yatra 2023: इस वर्ष बुजुर्ग व बच्चों पर रोक, SDRF की देखरेख में होगी अटलाकोटी से आगे यात्रा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हेमकुंड साहिब : 2023 श्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 20 मई को खोले जाने हैं । श्री हेमकुंड साहिब में आठ फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। प्रशासन ने 60 वर्ष से ऊपर व बच्चों को यात्रा पर आने पर रोक लगाई है।

श्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर की यात्रा व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत देखने गए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना व पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल सहित अधिकारियों की टीम को हिमखंडों के बीच सफर कर दिक्कतों से दो चार होना पड़ा।

श्री हेमकुंड साहिब में आठ फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। हेमकुंड सरोवर भी बर्फ से ढका है। बर्फ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों की संख्या सीमित रखे जाने के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही हेमकुंड यात्रा पर जाने की सलाह दी है।

प्रशासन ने 60 वर्ष से ऊपर व बच्चों को यात्रा पर आने पर रोक लगाई है। यात्रियों की संख्या को लेकर प्रशासन हाल फिलहाल मौसम का इंतजार कर रहा है। अगर मौसम खराब रहा तो यात्रियों की सीमित संख्या को ही प्रशासन इजाजत देगा। अटलाकोटी से हेमकुंड तक एसडीआरएफ

20 मई को खोले जाने हैं कपाट

श्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 20 मई को खोले जाने हैं। यात्रा शुरू होने से पूर्व जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गोविंद घाट गुरूद्वारा से हेमकुंड साहिब तक 18 किलोमीटर पैदल यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए। बताया कि श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में अभी भी आठ फीट बर्फ जमी है । व लक्ष्मण मंदिर, हेमकुंड सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है।

जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर रेलिंग, पार्किंग, मोड सुधारीकरण, एप्रोच मार्ग, पुल, घोडा पडाव, रेन शेल्टर, यात्री शेड, बैंच, रेस्क्यू हैलीपैड सहित बिजली, पानी, शौचालय, साफ सफाई, स्वास्थ्य एवं यात्रा से जुडी तमाम व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए। यात्रा मार्ग पर किलोमीटर, हेक्टोमीटर स्टोन व साइनेज लगाए जाए।

जल संस्थान को यात्रा मार्ग पर सभी स्टैंड पोस्टों पर पेयजल सुचारू करने, घंघरिया में वाटर एटीएम शुरू करने के साथ ही भ्यूंडार में मेडीकल रिलीफ पोस्ट एवं यात्री शेड के पास भी वाटर एटीएम लगाने का प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इको विकास समिति को सुलभ शौचालयों में बिजली, पानी सहित यात्रा मार्ग पर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि घोडे खच्चरों के लिए भी गर्म पानी की व्यवस्था की जाए। पुलिस विभाग को यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बताया कि हेमकुंड यात्रा मार्ग पर 84 डेंजर मोडों में से 54 मोडो का सुधारीकरण कार्य पूर्ण हो गया है और शेष कार्य प्रगति पर है। सेना के जवानों द्वारा हेमकुंड साहिब मार्ग पर बर्फ हटाकर आवाजाही सुचारू कर दी गई है।

भ्यूंडार गांव में 165 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार हो चुका है व दोनों तरफ की एप्रोच रोड़ भी तैयार कर दी गई है। पुलना से हेमकुंड तक के ट्रैक पर 10 रेन शेल्टर, यात्री शेड, बैंच लगाकर यात्रियों के बैठने के लिए तैयार किए गए हैं। गोविंद घाट से पुलना तक पांच किमी सड़क मार्ग तैयार किया गया है। पुलना गांव में टैक्सी चालकों के लिए दो अलग-अलग पार्किंग का निर्माण किया गया है।

यात्रियों के वाहनों के लिए जिला प्रशासन द्वारा गोविंद घाट में एक अस्थायी पार्किंग का निर्माण भी इस वर्ष किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल, गोविंद घाट गुरूद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह, डीएफओ भारत भूषण मर्तोलिया, सीएमओ डा.राजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, ईई जल संस्थान संजय कुमार श्रीवास्तव, एई अजय गुप्ता, सीवीओ डा.प्रलंयकर नाथ, ईको विकास समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर चौहान सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि बर्फ अत्यधिक जमी है। ऐसे में कुछ सुझावों के साथ यात्रा का संचालन होगा। कहा कि प्रशासन कपाट खुलने तक मौसम की स्थिति का जायजा लेकर निर्णय लेगा। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि हेमकुंड यात्रा बर्फ के क्षेत्र में पुलिस व एसडीआरएफ के देखरेख में संचालित होगी।

यात्रियों की सुविधाओं के लिए अटलाकोटी से हेमकुंड तक एसडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। गुरुद्वार श्री हेमकुंड मेनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत बिंद्रा का कहना है कि प्रशासन के निर्देशों पर 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों व बच्चों की यात्रा पर रोक लगाई गई है वह यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। यात्री पंजीकरण के साथ आएं कहा कि अगर किसी का पंजीकरण न हुआ तो वे ऋषिकेश गुरुद्वारे में पंजीकरण करांए।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

Topics

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img