03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सड़कों पर पशुओं को छोड़ा तो लगेगा तगड़ा जुर्माना, रामनगर नगर पालिका ने बनाया प्लान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रामनगर: सड़कों पर आवारा घूम रही गायों और उनके स्वामियों के लिए नगर पालिका ने अभियान शुरू किया है. जिसके तहत संबंधित गाय स्वामी के खिलाफ चालान काटने के साथ-साथ अर्थदंड वसूलने की कार्रवाई की जाएगी. फिर भी वह नहीं माने, तो पालिका द्वारा नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी. दरअसल शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़क पर घूम रहे आवारा सांड और गायों का आतंक है. जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

आवारा पशुओं के खिलाफ लगातार नगर पालिका प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद भी पशु स्वामी अपने पशुओं को खुला सड़क पर आवारा छोड़ रहे हैं, जो कि कहीं ना कहीं सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए आतंक का पर्याय बन रहे हैं. अब इसके खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने फिर से अभियान चलाना शुरू कर दिया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पिछले वर्ष भी पालिका द्वारा चलाए गए अभियान के तहत भारी संख्या में आवारा सांडों को सड़कों से पकड़कर बाजपुर गौशाला भेजने की कार्रवाई की गई थी. अब नगर पालिका द्वारा सड़क पर घूम रही आवारा गायों और उनके स्वामियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सड़क पर घूम रही गायों के कान में लगे टैग की फोटो खींचकर पशुपालन विभाग को भेजी जा रही है. फिर इन गायों के स्वामियों की डिटेल निकाली जा रही है. इसके बाद संबंधित गाय स्वामी के खिलाफ चालान काटने के साथ ही अर्थ दंड वसूलने की कार्रवाई की जाएगी.

महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अगर इसके बावजूद भी फिर से यह गाय सड़क पर मिलती हैं, तो पालिका द्वारा नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पकड़ी गई सभी गायों को रामनगर स्थित गौशाला भेजा जा रहा है. पालिका द्वारा अनाउंसमेंट के माध्यम से सभी पशु स्वामियों से अपने पशुओं को घरों में बांधने की अपील लगातार की जा रही है और यह अभियान उन्होंने लगातार जारी रखने की बात कही है.

ये भी पढ़ें- ED-CBI केस में जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे मनीष सिसोदिया, कल होगी सुनवाई

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

Topics

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img