03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल दहला देने वाला हादसा: बस में आग, 13 यात्रियों की मौत

एफएनएन, मार्कपुरम: आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हुआ. इस हादसे में जलकर 13 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए. एक ट्रक से टकराने के बाद बस में आग लग गई. हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है. कई लोगों को घायल होने की खबर है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह हादसा रायवरम के पास सुबह करीब 6:30 बजे हुआ, जब बस जगतियाल से कलिगिरी जा रही थी. स्लैब खदानों के पास बजरी से लदे एक ट्रक से इस निजी बस की टक्कर हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रक बेलगाम चलाया जा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ और दोनों वाहनों में आग लग गई.

हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. यह हादसा रायवरम के पास सुबह करीब 6:30 बजे हुआ. हादसे के समय बस में 30 यात्री सवार थे. माना जा रहा है कि बस के पिछले हिस्से में बैठे यात्रियों की मौत इसलिए हो गई, क्योंकि वे बाहर नहीं निकल पाए. मरने वाले संभवतः कनिगिरी इलाके के रहने वाले थे.

हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए. पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया. घायलों को मरकापुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं. मरकापुरम के विधायक कंदुला नारायण रेड्डी ने घटनास्थल का जायजा लिया.

पीटीआई के अनुसार मार्कपुरम के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) नागराजू ने बताया, ‘अब तक करीब 18 घायल लोगों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना की पूरी जानकारी जुटाने के प्रयास जारी हैं.’ उन्होंने बताया कि बचाव दल पीड़ितों की पहचान करने और उनके परिजनों की जानकारी जुटाने का काम कर रहे हैं. सत्यापन पूरा होने के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा. नागराजू ने कहा कि माना जा रहा है कि कुछ शव अभी भी बस के अंदर फंसे हुए हैं. हादसे के बाद बस में आग लग जाने के कारण शवों को बाहर निकालने का काम मुश्किल हो गया.

इस बीच, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुख और हैरानी जताते हुए जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं.

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img