03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

निवेश के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, करोड़ों की ठगी का खुलासा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: एसटीएफ की टीम ने अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराने वाले साइबर ठगों के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन साइबर ठगों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया. इस गिरोह ने श्रीनगर गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति से एक करोड़ 31 लाख रुपए की साइबर ठगी की गई थी. साथ ही एसटीएफ की टीम ने तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

बता दें कि श्रीनगर गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात साइबर ठगों ने निवेश पर अधिक लाभ का पहले भरोसा दिलाया गया. शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया और फिर छोटी धनराशि अलग-अलग खातों में जमा कराई गई. धनराशि खातों में जमा करने के बाद व्हाट्सएप ग्रुप में पीड़ित को मुनाफा दिखाया गया और अधिक निवेश करने का प्रलोभन दिया गया. जिसके बाद पीड़ित ने साइबर ठगों के अलग-अलग खातों में कुल एक करोड़ 31 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए. साइबर ठगों ने पीड़ित को मोटा मुनाफा दिखाया गया और जब पीड़ित ने अपना मुनाफे को निकलना चाहा तो साइबर ठगों ने पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया.

जिसके पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और पीड़ित द्वारा पुलिस क्राइम स्टेशन में दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि साइबर पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान बैंक खाता, पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबरों के आधार पर गिरोह के तीन सदस्य चिन्हित किए गए. जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने प्रतीक उत्तम बाफना,आशीष कुमार और मोहम्मद नासिर को आशीष महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.

Hot this week

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img