03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रफ्तार का कहर : 2 डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत, हादसे के बाद डंपर चालक की मौत

एफएनएन, भदोही : जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां 2 डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. हादसे के बाद एक डंपर के केबिन में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं खलासी ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. मृतक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है.

बता दें कि घटना कोतवाली क्षेत्र के उगापुर नहर के पास उस वक्त घटी, जब एक ही मालिक के 2 डंपर गिट्टी लादकर भदोही की ओर आगे-पीछे जा रहे थे. इसी दौरान बीच सड़क पर एक ट्रक खड़ा देखकर डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. इस दौरान पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने सामने चल रहे डंपर को ठोकर मार दी. हादसे के बाद ठोकर मारने वाले डंपर में आग लग गई.

वहीं आग लगता देख पीछे वाले डंपर में सवार खलासी कूद गया, लेकिन चालक केबिन में ही फंस रहा और उसकी आग में जलकर मौत हो गई. जिस जगह पर घटना घटी, उसके सामने पेट्रोल पंप था. आग लगने के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. जिसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और डंपर में लगी आग को बुझाया. घटना में मरने वाले की पहचान सुरेश यादव के रूप में हुई है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img