03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

क्या PM Modi ने हिंदुत्व छोड़ दिया? उद्धव ठाकरे ने UCC और वक्फ बिल पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

एफएनएन, मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (Maharashtra politics) की सुगबुगाहट के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एमवीए ने आज एक बैठक भी आयोजित की, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया। उद्धव ने इसी के साथ ये भी एलान किया कि वो कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार) द्वारा महा विकास अघाड़ी के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में घोषित किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।

महाराष्ट्र के स्वाभिमान को बचाना होगाः उद्धव

विपक्षी गुट एमवीए के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र के स्वाभिमान को बचाने की लड़ाई है। ठाकरे ने एमवीए कार्यकर्ताओं से स्वार्थ से ऊपर उठकर महाराष्ट्र के गौरव और हितों की रक्षा के लिए लड़ने को कहा।

UCC को लेकर पीएम मोदी पर हमला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता की वकालत करने पर ठाकरे ने आश्चर्य जताया। ठाकरे ने पीएम से सवाल करते हुए पूछा कि क्या उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया है। उद्धव ने इसी के साथ वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और पूछा कि जब भाजपा पूर्ण बहुमत में थी तो इसे पारित क्यों नहीं किया गया।

अक्टूबर या नवंबर में चुनाव की संभावना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर में होने की संभावना है। एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (सपा) और कांग्रेस शामिल हैं। ठाकरे ने कहा, “कांग्रेस और एनसीपी (सपा) द्वारा एमवीए के सीएम चेहरे के रूप में घोषित किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं अपने लिए लड़ रहा हूं, बल्कि महाराष्ट्र के अधिकारों के लिए लड़ रहा हूं।”

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img