03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

स्वतंत्रता दिवस पर कायस्थ समाज ने चित्रगुप्त चौक पर फहराया तिरंगा, मंदिर में किया भंडारा भी कराया

स्वाधीनता दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में देशभक्ति भरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

प्रताप इंटर कालेज शाही में पूर्व विॆधायक नरेंद्र पाल, ख्याति पब्लिक स्कूल अगरास में प्रबंधक बसंती देवी ने किया ध्वजारोहण

इंटर में 93% अंक बटोरने पर प्रताप इंटर कालेज की मेधावी प्राची को दिया दस हजार रुपये का नगद पुरस्कार

कायस्थ समाज बरेली
प्रताप इंटर कालेज शाही

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली के कायस्थ समाज की ओर से देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चित्रगुप्त चौक कोहीड़ापीर निकट पेट्रोल पंप पर ध्वजारोहण किया गया। कायस्थ समाज के प्रवेश वर्मा की टीम की ओर से भगवान चित्रगुप्त मंदिर गुद्दड़बाग पर  भंडारा भी कराया गया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना ने तिरंगा झंडा फहराया। कार्यक्रम में हिंदू समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव कुमार बरतरिया, अनिलेश सक्सेना, अश्विनी कमठान, निर्भय सक्सेना, पार्षद सुधा सक्सेना, अंशु दीपक सक्सेना, श्यामदीप सक्सेना, आलोक सक्सेना, अमित अग्रवाल, अंकुर सक्सेना, उद्देश्य सक्सेना, अतुल जौहरी, प्रदीप सक्सेना, अजय वर्मा, अनुराग सक्सेना, अखिल बिसारिया, प्रमिल सक्सेना, विनीत मोहन,अंकित सारस्वत,मुकेश जौहरी, अजय जौहरी, अविनाश सक्सेना, आशीष प्रधान, दिनेश सक्सेना, संदीप दत्ता, पंकज जौहरी, राजीव सक्सेना, महिला मोर्चा अध्यक्ष गौरी सक्सेना, शिवाली श्रीवास्तव, ऋचा सक्सेना, पूजा सक्सेना, डॉ शेफालिका, वीना सक्सेना, शिवांगी, ज्योति, ममता आदि उपस्थित रहे। कायस्थ चेतना मंच की ओर से डीएबी स्कूल में अमित सक्सेना बिंदु की टीम ने ध्वजारोहण किया। कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक डॉ. पवन सक्सेना के साथ अध्यक्ष संजय सक्सेना, उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु, संजू सक्सेना, विकास सक्सेना, युवराज ने रामपुर रोड टोल प्लाजा के पास चित्रगुप्त मंदिर पर पूजा-अर्चना की। बाद में कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष ने साथियों के साथ गुद्दड़ बाग के चित्रगुप्त मंदिर पर प्रवेश वर्मा एडवोकेट, सर्वेश वर्मा की टीम द्वारा कराए गए भंडारे में भी प्रसाद ग्रहण किया।

शाही। 78वें स्वाधीनता दिवस पर प्रताप इंटर कॉलेज शाही में अध्यक्ष व पूर्व विधायक नरेन्द्रपाल सिंह ने झंडारोहण किया। रंगारंग समारोह में प्रबन्धक श्रीमति सुनीता शर्मा, प्रधानाचार्य,  वीरेंद्र गंगवार और अंशु शर्मा, पूर्व प्रधान रूपचंद,  बिशन पाल उपाध्याय आदि गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मेधावी छात्रा प्राची गंगवार पुत्री राजकुमार गंगवार को क्लास १२ में 93 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होने पर 10000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।

ख्याति पब्लिक स्कूल अगरास

फतेहगंज पश्चिमी। 78वें स्वाधीनता दिवस के रंगारंग समारोह के बीच ख्याति पब्लिक स्कूल अगरास में प्रबन्धक श्रीमती बसन्ती देवी द्वारा झंडारोहण किया गया। समरोह में पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह, सत्यदेव यदुवंशी, डॉ. मुन्ने अंसारी, संजू गंगवार, सुरेंद्र गंगवार, घनिष्ठ गंगवार, सचिन, विनीता सिंह, डौली देवी तथा अमित सिंह आदि प्रतिष्ठित लोग उपास्थित रहे। प्रधानाचार्य ऋषु रस्तोगी  तथा नन्द किशोर और अन्य अध्यापिकाओ के निर्देसन में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से भरे गीत, संगीत और नृत्य के  मनभावन रंगारंग कार्यक्रम प्रस्थुत किए।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img