03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शादी का झांसा देकर हरियाणा की चर्चित कलाकार से दुष्कर्म, जानिए क्या है पूरा मामला

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : हरियाणा की चर्चित महिला कलाकार के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वह 500 से अधिक गानों और भजन पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है, जो काफी चर्चाओं में रहती है। इस महिला कलाकार ने आरोप लगाया है कि भिवानी के रहने वाले एक युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। आरोप है कि कई बार रोहतक स्थित होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने हाल ही में दूसरी लड़की से शादी कर ली। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से दिल्ली के पास की रहने वाली महिला कलाकार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका पति पिछले कई साल से लापता है। उसका करीब 10 साल का बेटा है। कुछ समय पहले फेसबुक के माध्यम से उसका संपर्क भिवानी निवासी एक युवक के साथ हुआ था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया और उनकी मुलाकात भी होने लगी। महिला कलाकार ने बताया कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। कहा कि वह उसके साथ शादी कर घर बसाएगा। महिला कलाकार भी उसके झांसे में आ गई।

आरोप है कि एक दिन युवक ने उसे रोहतक स्थित होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने फिर से कहा कि कुछ दिन बाद वह शादी कर लेगा। इसके बाद महिला कलाकार ने कोई शिकायत नहीं दी। इसी तरह युवक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब एक माह से युवक का रवैया बदल गया और वह दूरी बनाकर रखने लगा। यहां तक उसने फोन फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया। इसी अनदेखी के चलते वह युवक के मकान पर पहुंच गई। वहां पहुंचने के बाद पता चला कि आरोपित ने एक दिसंबर को उसने किसी अन्य युवती से शादी कर ली। शादी का पता चलते ही महिला कलाकार ने जमकर हंगामा किया। यहां तक कि डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में महिला कलाकार ने वहां पर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन दुष्कर्म की घटना रोहतक के होटल में हुई थी, इस वजह से रोहतक के महिला थाने में केस दर्ज कराया गया है। जांच में पता चला है कि महिला कलाकार के साथ पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। उसने द्वारका में पंजाब के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करा रखा है। वह युवक तभी से भगौड़ा चल रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img