
एफएनएन, रुड़की: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में रुड़की पहुंचे। यहां उन्होंने लक्सर और भगवानपुर क्षेत्र में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में वोट करने की अपील की।
कहा कि भारतीय सैनिक अभिनंदन पाकिस्तान में फंस गए तो 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान को सैनिक वापस करना पड़ा। केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाने का बड़ा कार्य किया है। कांग्रेस के कार्यकाल में गंभीर बीमारी से पीड़ित गरीब व्यक्ति अपना इलाज नहीं करा पाता था, लेकिन अब भाजपा की सरकार में आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड से सभी गरीबों का मुफ्त इलाज हो रहा है।
