03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार : आरपीएफ के सिपाही ने ट्रैक पर अपनी गर्दन रखकर की आत्महत्या

एफएनएन, हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां आरपीएफ के एक सिपाही ने ट्रैक पर अपनी गर्दन रखकर आत्महत्या की है। वहीं, इस घटना के बाद आरपीएफ विभाग में हड़कंप मच गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आरपीएफ अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ के सिपाही अरविंद तोमर की तैनाती एक माह पहले ही हरिद्वार में हुई थी। बताया गया कि तोमर निवासी बागपत उत्तर प्रदेश आरपीएफ में सिपाही है। वेस्टर्न रेलवे रतलाम से उनका तबादला हरिद्वार में हुआ था। इसी बीच आज यानी गुरुवार को अरविंद तोमर ने रेलगाड़ी आने आने पर रेलवे ट्रैक पर अपनी गर्दन रखकर जान दे दी। इस हादसे के दौरान रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई। साथ ही रेलगाड़ी द्वारा सिपाही की गर्दन कटने के दृश्य ने सभी के दिल को दहला कर रख दिया। खून से लथपथ सिपाही को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अधिकारियों ने आस-पास से घटना की जानकारी प्राप्त की। बताया कि सिपाही ने आत्महत्या की है, लेकिन अभी कारण सामने नहीं आ पाया है। इसके अतिरिक्त अधिकारियों के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img