03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार: चलती कार में लगी आग, पुलिस और दमकल विभाग ने चालक को सुरक्षित निकाला

एफएनएन, हरिद्वार: धनौरी कलियर के बीच दो सड़कों पर एक चलती कार में अचानक से आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुची कलियर पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। गाड़ी चला रहे चालक को सुरक्षित बचा लिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात को पिरान कलियर निवासी आसिफ कार में सवार होकर धनौरी से कलियर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी कलियर के बीच दो सड़कों पर पहुंचा तो अचानक से उसकी कार में आग लग गई।
आग लगने की सूचना मिलने पर चेतककर्मी रविन्द्र बालियान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम और कलियर पुलिस ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक कार जलकर राख हो गई।
चालक को सुरक्षित बचा लिया गया है। थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि देर रात एक कार में आग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग और पुलिस टीम ने आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: कमरे में पंखे से युवती का शव लटका देख, परिवार में कोहराम मच गया

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img