03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार : फैक्ट्री के चैनल गेट में सिर फंसने से इंजीनियर की मौत

एफएनएन, हरिद्वार : सिडकुल में एक फैक्ट्री के चैनल गेट में सिर आ जाने से एक इंजीनियर में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गांव गुलालवाली उर्फ सीतावाली थाना मंडावली जिला बिजनौर निवासी कपिल कुमार पालीटैक्निक मैकेनिकल इंजीनियरिंग था।

वह जनरेटर सर्विस करने वाली कंपनी गेनवेल कैट शाखा कार्यालय में नौकरी करता था। कपिल को रेनबौ पैकेजिंग इंडस्ट्रीज सिडकुल में जनरेटर की सर्विस के लिए भेजा गया था। कंपनी के चैनल गेट में युवक का सिर आने से वह लहूलुहान हो गया।

अस्पताल ले जाने पर युवक की मौत हो गई। कपिल के पिता गणेश सिंह ने आरोप लगाया कि कपिल के अंदर जाने पर कंपनी का गेट बंद हो गया। उसका सिर कंपनी के गेट से बुरी तरह से कुचल गया। इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया क‌ि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड में पहली बार मीडिया के सामने आए विनोद आर्य, 4085 पेज की व्हाट्सऐप चैट दिखाई

एफएनएन , हरिद्वार : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img