03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी-गुलदार का पलटवार, महिला को मार डाला

एफएनएन, हल्द्वानी: आखिर वही हुआ जिसका डर था। काफी दिनों से काठगोदाम क्षेत्र में आतंक बने गुलदार ने आखिर एक और महिला को अपना निवाला बना लिया। यह महिला गौला बैराज के जंगल में घास काटने गई थी, वहां गुलदार ने महिला को अपना निवाला बना डाला। पिछले दो सप्ताह में यह नरभक्षी गुलदार दो महिलओं को मौत के घाट उतार चुका है। बड़ा सवाल यह है कि लोगों का रक्षक वन विभाग ही भक्षक बन गया। बार-बार बताने के बाद भी विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंगी।

घसीटता हुआ ले गया गुलदार

घटना शनिवार सुबह काठगोदाम क्षेत्र से सटे गोला बैराज के जंगल में घटी। पुष्पा सांगुड़ी वहां घास काटने गई थी। वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला किया और उसे घसीटना हुआ जंगल की ओर ले गया। अन्य महिलाओं के चीखने चिल्लाने और गांव वापस आकर लोगों को बताने तक गुलदार ने महिला को मार डाला। इसके बाद वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वन विभाग पर सवाल

गुलदार के मूवमेंट को लेकर लोगों ने वन विभाग को अवगत कराया था। बताया था कि यह कभी भी हमला कर सकता है। दो और महिलाओं को यह शिकार बना चुका है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आखिर क्यों वन विभाग इस मामले में सुस्ती बनाए रहा। क्यों नहीं एक्शन लिया गया, यह समझ से परे है।

अब घोषित करेंगे नरभक्षी

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में कई पिंजरे लगाए गए हैं। पीड़ित परिवार को मुआवजे की राशि दी जाएगी। गुलदार को नरभक्षी घोषित किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img