03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी : बुलडोजर ने ध्वस्त किया अवैध निर्माण, पत्रकार पर जानलेवा हमला मामले में प्रशासन ने लिया संज्ञान

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : ऊंचापुल क्षेत्र में समाचार कवरेज के दौरान पत्रकार दीपक अधिकारी पर चौहान बिल्डर से जुड़े दो बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना बीते दिन देर शाम की है। हमले में गंभीर रूप से घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पत्रकार दीपक अधिकारी ऊंचापुल के पास नहर किनारे बने अवैध निर्माण की कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान चौहान बिल्डर के दो बदमाश हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और उन पर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें अधमरा कर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल पत्रकार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना का संज्ञान डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लिया। आज सुबह प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, प्राधिकरण के सचिव विजय नारायण शुक्ला, तहसीलदार कुलदीप पांडेय मौजूद रहे।

Hot this week

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img