03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी में तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

एफएनएन, हल्द्वानी : banbhoolpura कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोरी आदिया की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आदिया अपनी ममेरी बहन शकीना फातिमा के साथ ई-स्कूटी से बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान इंदिरानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही स्कूटी चला रही शकीना सड़क के किनारे गिर गई और उसे मामूली चोटें आईं, जबकि पीछे बैठी आदिया सड़क पर गिरकर कैंटर के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और कैंटर पर पथराव कर वाहन के शीशे तोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, चालक को हिरासत में लिया और वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।

घटना के कारण रेलवे क्रॉसिंग से मंडी गेट तक लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाकर रास्ता खुलवाया।

मृतक आदिया अपने परिवार के साथ बकरीद की छुट्टियों में मुरादाबाद से अपने मामा के घर आई थी और गर्मी की छुट्टियां यहीं बिताने वाली थी। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भीड़भाड़ वाले इस इलाके में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए, क्योंकि यहां पहले भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img