03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गुलदार का आतंक, एक दर्जन से अधिक बकरियों को उतारा मौत के घाट; लोगों में दहशत

Spread the love

एफएनएन, गंगोलीहाट : पिथौरागढ़-गंगोलीहाट मोटर मार्ग से लगे ग्राम पंचायत टिम्टा चमडूंगरा तोक के मल्ली सुनखोला में बीती रात्रि गुलदार ने एक गोशाला में घुसकर एक दर्जन से अधिक बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। गुलदार के बढ़ते आतंक से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

मंगलवार की देर रात्रि गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के टिम्टा के मल्ली सुनखोला गांव में गुलदार ने विमला देवी, पत्नी स्व. होशियार गिरी के गोशाला में घुसकर एक दर्जन से अधिक बकरियों को मार डाला। दो बकरियों को गुलदार उठा ले गया।

अंदर पड़ी थी बकरियां

घटना की जानकारी विमला देवी को तब लगी जब वह सुबह गोशाला के अंदर गई। गोशाला का दरवाटा टूटा हुआ था और अंदर बकरियां खून से लहूलुहान पड़ी थीं। सूचना पर ग्राम प्रधान शंकर गिरी व अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

वन विभाग ने की गश्त

वन क्षेत्राधिकारी चंद्रा मेहरा ने बताया कि वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है। टीम द्वारा ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है। पीड़ित परिवार को मुआवजे दिए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

गुलदार बना रहा लोगों को निशाना

चार दिन पूर्व रौतेड़ा में बुजुर्ग पर हुआ था हमला पिथौरागढ़-गंगोलीहाट मार्ग से लगे ग्राम पंचायत टिम्टा व उसके आसपास के क्षेत्रों में गुलदार विगत एक सप्ताह से सक्रिय नजर आ रहा है। बीते शुक्रवार को गुलदार ने इसी क्षेत्र से करीब सात किमी दूर टिम्टा-बुंगली मोटर मार्ग में रौतेड़ा गांव के एक बुजुर्ग पर दिनदहाड़े हमला कर घायल कर दिया था।

गुलदार के आतंक से लोगों में दहशत

गुलदार के हमले में बुजुर्ग के छाती व हाथ की कोहनी में चोट पहुंचीं। क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते आतंक से लोगों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img