03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून और गैरसैंण में उलझी सरकार! मानसून सत्र को लेकर उठने लगे सवाल, विपक्ष ने घेरा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के प्रस्तावित मानसून सत्र को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं. अभी तक विधानसभा सत्र के तिथियां और सत्र किस विधानसभा में आहूत किया जाएगा, इसका निर्णय नहीं हो पाया है. संभावना जताई जा रही है कि 22 अगस्त से देहरादून में विधानसभा सत्र आहूत हो सकता है. इन संभावनाओं के बीच विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं. कांग्रेस का कहना है राज्य सरकार गैरसैंण को लेकर गंभीर नहीं है.

मानसून सत्र की तिथि और स्थान चिन्हित किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है. 18 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक के दौरान विधानसभा मानसून सत्र आहूत किए जाने पर चर्चा की गई, लेकिन इस दौरान सत्र की तिथि, जगह पर बात नहीं बन सकी. जिसके चलते कैबिनेट ने सीएम धामी को इस बाबत अधिकृत किया. इसके बाद भी अभी तक मानसून सत्र को लेकर स्थितियां स्पष्ट नहीं हो पाई हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मानसून सत्र के सवाल पर संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा अभी तक इस सत्र को लेकर जो सरकार का मंतव्य है उसके तहत मानसून सत्र गैरसैंण में करने वाले हैं. हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है. उन्होंने कहा बहुत जल्द सत्र आहूत करने का निर्णय लिया जाएगा. मानसून सत्र को लेकर स्थिति स्पष्ट ना होने पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा राज्य सरकार गैरसैंण के प्रति ईमानदार नहीं है. सरकार गैरसैंण का विकास करना नहीं चाहती है. उन्होंने कहा तत्कालिक मुख्यमंत्री ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया, लेकिन ग्रीष्मकालीन राजधानी का पता ही नहीं है. सरकार गैरसैंण के प्रति संवेदनशील होती तो इन 8 सालों में गैरसैंण में सबकुछ बन जाता. ऐसे में सरकार गैरसैंण की उपेक्षा करने के साथ ही राज्य आंदोलनकारियों के भावनाओ के साथ खिलवाड़ कर रही है.

पढ़ें- पत्नी के मायके जाने से पति ने की आत्महत्या, कुछ दिनों से अवसाद का था शिकार

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img