03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्नी के मायके जाने से पति ने की आत्महत्या, कुछ दिनों से अवसाद का था शिकार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर: दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. घटना के संबंध में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. बताया जा रहा है कि मृतक युवक और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिससे पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी, तभी से वह डिप्रेशन में चल रहा था.

पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने की आत्महत्या

पुलिस के मुताबिक मृतक व्यक्ति की पहचान रिंकू देवनाथ के रूप में हुई है. रिंकू की मां का कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था, जिससे उसके पिता कोलकाता चले गए. घर में पत्नी, एक बच्चा और वह रहता था. इसी बीच कुछ समय पहले पत्नी और उसका झगड़ा हो गया, जिससे पत्नी दिल्ली मायके चली गई थी. पत्नी के मायके जाने से रिंकू (मृतक) इतना आहत हुआ कि वह अवसाद में आ गया. पत्नी के साथ हुआ विवाद का मामला रुद्रपुर कोर्ट में चल रहा था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
पुलिस बोली डिप्रेशन में था रिंकू

दिनेशपुर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि एक युवक ने खुदकुशी कर ली है. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई है, जिससे वह डिप्रेशन में चल रहा था. उन्होंने कहा कि संभवत आत्महत्या करने के पीछे यही कारण रहा होगा. बहरहाल मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-आंगन में बर्तन धो रही थी महिला, तभी बाघ ने कर दिया हमला, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Arvind Pandey के बेटे के मामले में जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey उधम सिंह नगर में...

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img