03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नए साल पर निगम-निकाय कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा, आदेश जारी

एफएनएन, देहरादून : नए साल पर धामी सरकार ने सभी निगमों, निकायों के कर्मचारियों को चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा दिया है। इसका लाभ न केवल पांचवें, छठे, बल्कि सातवें वेतनमान ले रहे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा।

सचिव विनय शंकर पांडेय की ओर से जारी आदेशों का लाभ पांचवां एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों के साथ ही सातवां पुनरीक्षित वेतनमान आहरित कर रहे कर्मियों को मिलेगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ एक जुलाई 2022 और एक जनवरी 2023 से मिलेगा। सातवां पुनरीक्षित वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया गया है।

पांचवां वेतनमान ले रहे कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 212 से बढ़कर 221 प्रतिशत और छठवां वेतनमान ले रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 396 से बढ़कर 412 प्रतिशत हो गया है। साथ ही छठवां वेतनमान ले रहे जिन कर्मचारियों को एक जुलाई 2022 से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, उनका भत्ता 203 प्रतिशत से बढ़ाकर 212 प्रतिशत किया गया है।

नए साल के जश्न के बीच भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img