03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली से उत्तरकाशी जा रही रोडवेज बस का ब्रेक फेल, जान बचाने को कूदी महिला; टायर की चपेट में आने से मौत

Spread the love

एफएनएन, चंबा : ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर नरेंद्रनगर के पास एक रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने से एक महिला बस से नीचे गिर गईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे सवारियों से भरी रोडवेज बस दिल्ली से उत्तरकाशी जा रही थी। नरेंद्रनगर के पास बगड़धार में बस के ब्रेक फेल होने पर यह पीछे को आने लगी तो यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को एक पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे 35 यात्रियों की जान तो बच गई, लेकिन ग्राम कोटि रोल्यालों कंडीसौड़ निवासी चंखी देवी (55 वर्ष) डर के कारण बस से उतरने लगी तो वह नीचे गिर गईं और बस के टायर की चपेट में आ गई।

इस पर नरेंद्रनगर पुलिस और आपातकालीन सेवा मौके पर पहुंची और महिला को नरेंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बस के टायर की चपेट में आने से महिला की मौत

थानाध्यक्ष नरेंद्र नगर कैलाश भट्ट का कहना है कि वाहन का ब्रेक फेल होने से वह पहाड़ी से टकरा गई। इस दौरान महिला के बाहर छिटकने से वह बस के टायर की चपेट में आ गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई। महिला दिल्ली से गांव के लिए आ रही थी। बस में सवार अन्य लोगों को दूसरे वाहन से गंतव्य हो भेजा गया।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img