गाजीपुर: मां ने अपनी 6 महीने की बच्ची को नदी में फेंका, जिससे उसकी मौत हो गई

एफएनएन, गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुलेखा पत्नी अनिल कुमार राम निवासी रामपुर नायकडीह थाना दुल्लहपुर ने अपनी 6 माह की बच्ची अनुष्का को चौजा पुल से मंगई नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुलेखा अपने मायके बेलहरा से सुबह अपने चारों बच्चों के साथ नायकडीह के लिए टेंपो से निकली लेकिन, पुल पर अपने बच्चों को लेकर उतर गई और अपनी बेटी अनुष्का को पुल से नीचे फेंक दिया। बच्ची को फेंकने के बाद सुलेखा के साथ उसकी बड़ी बेटी सुनैना व लड़का अमरेश चिल्लाने लगे। जिस पर अगल-बगल के लोगों ने देखा तो बच्ची पानी में तड़प रही थी। लोगों ने तत्काल भुड़कुडा पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुलेखा से पूछताछ करते हुए उसके पिता को सूचना दी। जिस पर पिता घुरहू राम ने बताया कि 6 महीने से उनकी बेटी सुलेखा का मानसिक चिकित्सालय में इलाज चल रहा था।

जानिए, क्या कहना है महिला के पति का?
बताया जा रहा है कि सुलेखा का पति गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है। वह घर से किसी को बिना बताए बच्चों के साथ निकल गई थी और उसका मोबाइल भी बंद था। बच्ची को ढूंढने के लिए भुड़कुडा पुलिस से पूछकर गांव के ही राजन अजीत यादव अजय राजभर ने नदी में कूद कर बच्ची को ढूंढना शुरू किया। 2 घंटे बाद बच्ची मृत अवस्था में किनारे पाई गई जिसे लेकर पुलिस थाने गई। जानकारी होने पर ससुराल पक्ष से सास ससुर और ननद भी थाने पर पहुंचे। उन्होंने भी बताया कि इसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और इलाज चल रहा था। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी बलराम सहित प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- उधम सिंह नगर पुलिस को जनपद के पुलभट्टा क्षेत्र से 3 करोड़ रुपए कीमत की एक किलो से अधिक स्मैक बरामद: तीन अभियुक्त गिरफ्तार

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img