03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जोशीमठ मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के बयान से नाराज वामपंथी दलों में उबाल, श्रीनगर में पुतला फूंककर जताया विरोध

Spread the love

एफएनएन, जोशीमठ : जोशीमठ मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान से नाराज छात्र संगठन आइसा ने प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। आइसा ने कहा कि आपदा प्रभावितों की मदद करने वालों को भाजपा आतंकवादी कह रही है। यह आपदा प्रभावितों के प्रति शर्मनाक बयान है।

मंगलवार को आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) के सदस्य श्रीनगर में बिड़ला परिसर के गेट पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने भट्ट के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वह मददगारों को चीन का एजेंट कह रहे हैं। जोशीमठ के लोग परेशानी में हैं। देश भर के लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित उछोली ने कहा कि आइसा श्रीनगर की एक टीम भी बिड़ला परिसर के छात्र संघ उपाध्यक्ष रॉबिन असवाल के नेतृत्व में जोशीमठ गई थी। टीम ने जोशीमठ में राहत शिविर में जाकर प्रभावितों की समस्या नोट की। टीम ने यह डाटा जोशीमठ संघर्ष समिति को दिया। लेकिन भट्ट उनको माओवादी और आतंकवादी कह रहे हैं। यह बहुत ही शर्मनाक है।

पूर्व छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडेय ने कहा कि पुनर्वास के लिए लड़ रहे लोगों को देशद्रोही बोला जा रहा है। जो जनता सदियों से देश की रक्षा के लिए अपने बच्चों को सीमा पर भेजती है उसके लिए ऐसा कहना आपत्तिजनक है। पुतला फूंकने वालों में रॉबिन असवाल, वीरेंद्र वर्मा, अतुल रावत, शेखर नेगी, अनमोल, गौरव, प्रियंक व उदित शामिल रहे।

 

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img