03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

15 दिसंबर से शराब की कीमतें प्रति बोतल 40 से लेकर 100 रुपये तक बढ़ जाएंगी, एक्साइज पर वैट लागू

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में शराब पीने वालों को 15 दिसंबर से एक और झटका लगने वाला है। राज्य सरकार ने अपनी आबकारी नीति 2025-26 में बड़ा संशोधन करते हुए एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) पर 12 फीसदी वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) फिर से लागू किया जाएगा। इस फैसले के बाद राज्य में शराब की कीमतें प्रति बोतल 40 से लेकर 100 रुपये तक बढ़ जाएंगी।

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि शासनादेश मिलने के बाद संशोधित दरों को पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए टाइम-लाइन तय की गई है। इसके लिए विभाग को अनुरोध भी मिला था कि उन्हें एक हफ्ते का समय दिया जाए, जिसके तहत नई दरों को लागू करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की नीति बनाते समय एक्साइज ड्यूटी से वैट को हटा दिया था, तब विभाग का कहना था कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में एक्साइज ड्यूटी पर वैट नहीं लगता है।

उत्तराखंड की नीति को अन्य राज्यों के मुकाबले प्रतिस्पर्धी बनाने और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया था। राज्य के वित्त विभाग ने इस कदम पर कड़ा ऐतराज जताया। वित्त विभाग की आपत्ति के कारण एक्साइज ड्यूटी पर वैट को फिर से जोड़ने जा रहा है।

इसके बाद कंट्री मेड अंग्रेजी शराब के पव्वे पर 10 रुपये और बोतल पर 40 रुपये का इजाफा होगा। वहीं, विदेश से आने वाली अंग्रेजी शराब की बोतलों के दाम 100 रुपये तक बढ़ जाएंगे। बता दें कि उत्तराखंड में आसपास के राज्य हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के मुकाबले पहले से शराब के दाम ज्यादा हैं।

Hot this week

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img