03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दोस्त ने ही की मेस ठेकेदार के घर से चोरी, पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद किए 1.77 लाख

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, पंतनगर : पंत विवि के छात्रावास की मैस के ठेकेदार के घर हुई 3.10 लाख की नकदी की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार के दोस्त को गिरफ्तार कर चोरी के 1.77 लाख बरामद कर लिए है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसआई विपुल जोशी ने बताया कि पंत विवि परिसर के पटेल भवन छात्रावास की मैस के ठेकेदार मदन सिंह 25 सितंबर को हल्द्वानी गए हुए थे। उनकी पत्नी परिचित के यहां मस्जिद कालोनी गई हुई थी। इस दौरान मदन की पत्नी ने चाबी घर के बरामदे में फ्रिज के नीचे रख दी थी। बाद में जब वह घर पहुंचे तो अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखी 3.10 लाख रुपये गायब थे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को बताया कि रुपये बेचे गए प्लाट के थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसआई विपुल जोशी ने बताया कि जांच के दौरान घटना वाले दिन उनके घर के आसपास रहे लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई गई थी। इस पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि घटना के दिन उनके घर के आसपास मदन का दोस्त तीन नंबर कालोनी, नेहरू भवन के पास पंतनगर निवासी विनोद मिश्रा पुत्र केवलानंद मिश्रा भी था। इस पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुला लिया।

एसआई विपुल जोशी ने बताया कि पूछताछ में वह टूट गया और चोरी की बात कबूल की। बताया कि उसे पता था कि प्लाट के रुपये मदन ने घर में ही रखे है। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए 3.10 लाख रुपये में से 177700 रुपये बरामद कर लिए। एसआई विपुल जोशी ने बताया कि अन्य रुपये उसने उड़ा दिए हैं। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img