03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान कल, मंत्रियों के साथ चर्चित चेहरों के भाग्य का होगा फैसला

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में हर चरण का मतदान अलग रंग लेता जा रहा है। बुधवार को चौथे चरण के मतदान में नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्र में प्रात: सात बजे से सांय छह बजे तक मतदान होगा। चौथे चरण में भी प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के चार मंत्रियों के साथ चर्चित चेहरों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होगी।

चौथे चरण में राजधानी लखनऊ के साथ रायबरेली, अमेठी तथा हरदोई में मतदान होगा है, जहां के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस चरण में नौ जिलों पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा व फतेहपुर में मतदान होना है। लखनऊ में मंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट तथा आशुतोष टंडन लखनऊ पूर्वी क्षेत्र से मैदान में हैं। इसी चरण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में भी उनसे बगावत कर भाजपा के पाले में गईं अदिति सिंह की किस्मत का निर्णय होना है।

लखनऊ को तो भाजपा का गढ़ माना जाता है, यहां की नौ में से आठ सीट भाजपा के पास है। लखनऊ लोकसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सांसद चुने जाते रहे और अब यह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संसदीय क्षेत्र है। लखनऊ की मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सांसद कौशल किशोर भी दलित चेहरे के रूप में केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं। यहां पर तो भाजपा की साख हर विधानसभा सीट से जुड़ती है, लेकिन कुछ सीटों पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा सीधे तौर पर दांव पर लगी है। लखनऊ कैंट सीट से विधि मंत्री ब्रजेश पाठक मैदान में हैं, जो कि पिछले चुनाव में लखनऊ मध्य से जीते थे।

लखनऊ पूर्व से नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन दोबारा ताल ठोंक रहे हैं। मोहनलालगंज की सुरक्षित सीट पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का मान लगा है, जहां भाजपा प्रत्याशी अमरेश कुमार का मुकाबला सपा की पूर्व सांसद सुशीला सरोज से है। कौशल किशोर की विधायक पत्नी जय देवी एक बार फिर मलिहाबाद से मैदान में हैं।

पुलिस सेवा से वीआरएस लेकर मैदान में उतरे राजेश्वर सिंह को भाजपा ने लखनऊ की सरोजनीनगर सीट पर प्रत्याशी बनाया है। उन पर भी सभी की नजर होगी। यहां से मंत्री स्वाती सिंह का टिकट काटकर भाजपा ने प्रवर्तन निदेशालय से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीतिक क्षेत्र में आए राजेश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने भी उनकी राह में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को खड़ा कर दिया है। इस चरण में मंत्रियों में रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी हुसैनगंज तो भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) के प्रत्याशी के रूप में बिंदकी से जयकुमार सिंह जैकी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी तरह सपा से बगावत करने वाले नितिन अग्रवाल हरदोई शहर सीट से ही भाजपा उम्मीदवार बनकर खड़े हैं।

इस चरण के चुनावी मुकाबला रायबरेली में भी देखने लायक होगा। यह कांग्रेस की पारंपरिक लोकसभा सीट है, जहां से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं। पिछले चुनाव में रायबरेली सदर विधानसभा सीट से अदिति सिंह जीती थीं, जो अब कांग्रेस से बागी होकर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। ऊंचाहार से सपा के ब्राह्मण चेहरे के रूप में पूर्व मंत्री डा. मनोज पांडेय फिर से उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा ने उनसे मुकाबले में प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य को खड़ा कर दिया है। ऐसे में चौथे चरण का यह मतदान काफी महत्वपूर्ण है।

विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा ने लगभग क्लीन स्वीप किया था। भाजपा को 59 में से 50 सीट मिली थी जबकि एक पर सहयोगी अपना दल एस ने जीत दर्ज की थी। बाकी आठ में से चार समाजवादी पार्टी ने जीती थी जबकि दो बसपा तथा दो कांग्रेस के खाते में आई थीं।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img