03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, दिल्ली : उद्योगपति सायरस मिस्त्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। ये हादसा मुंबई के पास पालघर में हुआ। घटना आज दोपहर करीब तीन बजे की है।

घटना के समय उनकी गाड़ी की स्पीड बेहद तेज थी, जिसके बाद डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई। कहा ये भी जा रहा है कि घटना के समय ड्राइवर गाड़ी चला रहा था और उस समय गाड़ी में चार लोग सवार थे। मिस्त्री की उम्र 54 साल थी। पालघर पुलिस अधिकारी ने बताया कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी कार के डिवाइडर से टकरा गई। कार में 4 लोग मौजूद थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो को अस्पताल ले जाया गया।

  • 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया

मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। इससे पहले भी वो प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। चार जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे सायरस के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे।

  • सायरस के पास आयरलैंड की भी नागरिकता थी

मिस्त्री के पास आयरलैंड की नागरिकता थी और वह भारत के स्थायी नागरिक थे। उनकी मां आयरलैंड में पैदा हुई थी, जिसके चलते उन्हें वहां की नागरिकता मिली थी। उनकी मां के भाई भारत की एक बड़ी शिपिंग कंपनी के प्रमुख थे। सायरस मिस्त्री ने 1992 में देश के विख्यात वकीलों में शामिल इकबाल चागला की बेटी रोहिका चागला से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...

Dehradun में रजिस्ट्रार ऑफिस पर DM का छापा, फर्जी रजिस्ट्री और स्टांप घोटाले का खुलासा

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में जिला प्रशासन की औचक कार्रवाई...

Nainital में दर्दनाक हादसा : 100 मीटर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने...

Topics

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...

Nainital में दर्दनाक हादसा : 100 मीटर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने...

Election Results : बंगाल में BJP 194, असम में 78 सीटों पर आगे

एफएनएन, Election Results : बंगाल में बीजेपी 194 और असम...

Arvind Pandey के वायरल पत्र पर सियासी बवाल, भाजपा ने मांगा जवाब

एफएनएन, उत्तराखंड : Arvind Pandey उत्तराखंड की राजनीति में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img