03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाङा को लेकर कांग्रेस विधायकों का सदन में हंगामा

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन शुरू होने से पहले ही कांग्रेस विधायकों ने सरकार को घेरा। मांग की है कि नियम 310 के तहत हरिद्वार कुंभ में हुए कोविड जांच फर्जीवाड़ा में चर्चा की जाए। विपक्ष ने नियम 310 के तहत चर्चा करने की मांग को लेकर सदन में हंगामा भी किया। हंगामे को देख, नियम 58 के तहत कोविड जांच फर्जीवाड़े पर बाद में चर्चा होगी। धारचूला कांग्रेस विधायक हरीश धामी और केदारनाथ विधायक मनोज रावत सदन की कार्रवाई शुरूहोने से पहले ही धरने पर बैठ गए थे। धामी ने धारचूला विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से मोबाइल टावर का बजट जारी होने के बाद भी टावर नहीं लगने से नाराज होकर धरना दिया। कहा कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क बहुत बड़ी समस्या है। जबकि, केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने चारधाम यात्रा खोलने को लेकर धरना दिया। मनोज रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा से जुड़े लोगों के सामने आर्थिक का संकट पैदा हो गया है। रावत ने सरकार पर आरोप जड़ा कि सरकार कोर्ट में ठीक ढंग से पैरवी नहीं कर पा रही है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को सदन में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। विदित है कि सरकार ने कुछ दिन पूर्व हुई कैबिनेट की बैठक में पांच हजार करोड़ के करीब के अनुपूरक बजट को मंजूरी दी थी और अब मंगलवार को यह बजट प्रस्तुत किया जा रहा है। विदित है कि राज्य में अगले साल के शुरू में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में सरकार के अनुपूरक बजट को बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार इस अनुपूरक के जरिए चुनावों से पूर्व कुछ नई योजनाओं का ऐलान कर सकती है। साथ ही उन योजनाओं के लिए बजट की व्यवस्था भी हो सकती है।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img