03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार इतनी सख्ती, अब्दुल मलिक के नाम पर वसूली नोटिस जारी, बुलडोजर तक की करनी है भरपाई

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार किसी नगर निगम ने ऐसा आदेश जारी किया है कि सरकारी कर्मचारी और सरकारी संपत्ति पर हमला करने से पहले उपद्रवी अब सौ बार सोचेंगे। बीते गुरुवार को बनभूलपुरा में हुए बवाल में हल्द्वानी नगर निगम के वाहनों को उपद्रवियों ने पहले पत्थरों की बौछार से क्षतिग्रस्त किया।

इसके बाद कायरता का परिचय देते हुए उनमें आग लगा दी। अब नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने अब्दुल मलिक के नाम पर वसूली नोटिस जारी कर कहा कि निगम संपत्ति के नुकसान के ऐवज में 2.44 करोड़ रुपये 15 फरवरी यानी तीन दिन में जमा करने होंगे। कर्मचारी हेलमेट से लेकर बुलडोजर तक के नुकसान की रकम वसूली जाएगी।

आठ फरवरी की दोपहर पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम मलिक के बगीचे में सरकारी भूमि पर बनाए गए अवैध मदरसे और नमाजस्थल को तोड़ने के लिए पहुंची थी। कार्रवाई से पहले विरोध शुरू हो गया। इसके बाद चारों तरफ से पथराव होने लगा। अधिकारियों से लेकर अभियान में जुटी टीम भी घायल हुई।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

वाहन तक क्षतिग्रस्त हुए। इसके बाद अंधेरा होते ही उपद्रवियों की संख्या में भारी इजाफा हो गया। लगातार समझाने के बावजूद इन्होंने वाहनों में तोड़फोड़ संग आग लगानी शुरू कर दी। पथराव और आगजनी में पुलिस, प्रशासन और निगम वाहनों के अलावा पत्रकारों की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

नगर निगम ने अपने 15 वाहनों के नुकसान का आकलन करने के बाद सोमवार को 2.44 करोड़ रुपये का नोटिस अब्दुल मलिक के नाम तैयार कर लिया। इसमें बोलेरो, बुलडोजर, ट्रैक्टर-ट्राली संग कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ियां भी शामिल है। अब सारा पैसा मलिक से वसूला जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

फावड़े और गैंती की वसूली भी

नगर निगम ने जो सूची तैयार की है उसमें घन, सब्बल, गैंती, फावड़े और हेलमेट भी शामिल हैं। 13 वाहन निगम के खुद के थे, जबकि दो किराये की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। वाहन की स्थिति के हिसाब से पैसे जोड़े गए हैं।

धामी ने कहा था….पाई-पाई वसूली जाएगी

बनभूलपुरा की घटना के बाद हर स्थिति पर सरकार नजर रखे हुए हैं। सीएम धामी ने स्पष्ट कहा था कि देवभूमि में ऐसी अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी नुकसान की पाई-पाई वसूली जाएगी। सीएम के निर्देश धरातल पर नजर आना शुरू हो चुके हैं। दूसरी तरफ उपद्रवियों से उन्हीं की भाषा में निपटने का सिलसिला भी जारी है।

क्षतिग्रस्त वाहन निकाले

नगर निगम की टीम सोमवार को कर्फ्यूग्रस्त इलाके बनभूलपुरा पहुंची थी, जिसके बाद क्रेन की मदद से गाड़ियों को तंग गलियों से बाहर खींचा गया। इसके बाद बड़े वाहन में लादकर निगम लाया गया। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि कुछ वाहन अभी बचे हैं।

पूर्व नोटिस के बावजूद अब्दुल मलिक ने नजूल भूमि पर बनाए अवैध निर्माण को नहीं तोड़ा था। टीम आठ फरवरी को कार्रवाई के लिए यहां पहुंची थी। वापसी में मलिक के समर्थकों ने हमला कर वाहनों समेत निगम की अन्य संपत्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में प्राथमिकी भी दर्ज हुई है। 15 फरवरी तक 2.44 करोड़ रुपये जमा न करने पर नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी। – पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त, हल्द्वानी

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img