03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग, 400 से 500 झोपड़ियां जलकर खाक, एक व्यक्ति झुलसा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगभग 500 झुग्गियों में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात कई एलपीजी सिलेंडर फट गए, जिससे आग और भड़क गई तथा निवासियों में दहशत फैल गई।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाके से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया तथा स्थानीय लोग अपना सामान बचाने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 400 से 500 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई हैं।

अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, उन्हें रात 10 बजकर 56 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद कई दमकल गाड़ियां और अग्निशमन रोबोट घटनास्थल पर भेजे गए। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी तथा आग को और अधिक फैलने से रोकने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियां तैयार रखी गईं। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह तक काबू पा लिया गया। मुन्ना नाम के शख्स की आग में जलकर मौत हो गई तथा राजेश नाम का एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

NEET UG 2026 Re-Exam Date : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA का बड़ा ऐलान

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा...

Topics

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

NEET UG 2026 Re-Exam Date : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA का बड़ा ऐलान

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा...

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img