03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

साध नगर में इमारत में लगी आग, 9 लोगों की मौत; मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग में जलकर नौ लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के पालम इलाके के साध नगर में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की इस घटना में से नौ लोगों की मौत हो गई है, कई लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का काम जारी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। आग तेजी से फैली और इमारत के अंदर धुएं का गुबार छा गया। इस कारण अंदर रह रहे लोग बाहर नहीं निकल पाए और मदद के लिए पुकारने लगे। कुछ लोग इमारत से नीचे कूद गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इमारत में कपड़ों और कॉस्मेटिक्स के कई स्टोर हैं। इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर कई रिहायशी फ्लैट हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कॉस्मेटिक शॉप थी। घर के अंदर ही शोरूम बनाया हुआ था। स्थानीय लोगों का दावा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। जब आग लगी, तो घर में रहने वाले सब सो रहे थे।

सात लोगों की हुई मौत
दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर-2 स्थित एक बिल्डिंग के घर में आग लगने की कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत 30 दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। सात घायल (जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं) को दमकलकर्मियों द्वारा बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। दो लोग आग लगने के शुरुआती चरण में इमारत से कूद गए थे और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पालम में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी आग की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। जिला प्रशासन, दिल्ली फायर सर्विस विभाग और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।

दिल्ली के उपराज्यपाल ने जताया दुख
पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक रिहायशी इमारत में लगी आग की घटना पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक रिहायशी इमारत में लगी आग की घटना से मैं बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं इस दुखद घटना से प्रभावित लोगों के साथ हैं। राहत और बचाव कार्य पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img