03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्‍तराखंड के इस शहर में 11 फैक्ट्रियां करेंगी पौने आठ सौ करोड़ का निवेश, करीब दो हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

Spread the love

एफएनएन, सितारगंज : Employment: सिडकुल फेज टू में 11 फैक्ट्रियों ने प्लाट खरीदकर करीब 772 करोड़ के निवेश की नींव डाली है। इसी वर्ष समस्त फैक्ट्रियों में उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। जिस कदम से करीब 2 हजार युवाओं को सीधे रोजगार मिलेगा। जिससे क्षेत्र में आर्थिक विकास के साथ ही व्यापार के भी द्वार खुलेंगे।

एल्डिको में वर्ष 2006 से अब तक करीब यहां 130 फैक्ट्रियों में उत्पादन कार्य चल रहा है। एल्डिको के बगल में सिडकुल फेज टू के लिए पूर्व में भूमि हस्तानांतरित की गई थी। फेज टू में सर्वप्रथम इंडियन आयल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से निर्माण कार्य शुरू हुआ।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

फेज टू में निवेश पहुंच गया था शून्य

कोरोना काल के समय फेज टू में निवेश शून्य पहुंच गया था। वर्ष 2022 से सिडकुल फेज टू का कार्यभार संभाल रहे आरएम रविंद्र सिंह ने नई फैक्ट्रियों के लिए काफी प्रयास कर निवेशकों का आकर्षित किया। इसका नतीजा यह हुआ कि मात्र दो वर्ष में फेज टू में आटोमोबाइल, फार्मेसी, टिश्यू पेपर व इलेक्ट्रिकल उत्पाद जैसी 11 कंपनियों ने कुल करीब पौने आठ सौ करोड़ का निवेश किया है।

इन तमाम कंपानियों की ओर से 77.83 एकड़ क्षेत्रफल में प्लाट खरीदे गए हैं। फैक्ट्रियों के संचालन से करीब 1882 लोगों के हाथों को सीधा रोजगार प्राप्त होगा। जिसमें सबसे अधिक रोजगार बालाजी एक्शन बिल्डबेल प्राइवेट लिमिटेड में 750 श्रमिकों के हिस्से में रहेगा।

  • फैक्ट्रियों के नाम -रोजगार -निवेश करोड़ में
  • राइट टाइट फास्टेनरर्स प्रा. लि.- 454 -350
  • सर्वा फार्मास्यूटिकल्स -125 -15
  • सर्वा फार्मास्यूटिकल्स- 70-   8
  • एचडीएबी शाह इंडस्ट्रीज -19-  3
  • आरकेटीई स्टील प्रोफाइल -20 -1.5
  • जीमेक इंडसट्रीज एलएलपी-  31 -4.25
  • अडार पावर प्रोजेक्ट प्रा. लि -50 -6.5
  • सुदामा वुड पैनल प्रा. लि -115-   22.53
  • एबिट कूलिंग सिस्टम -18-  1
  • बालाजी एक्शन विल्डबेल प्रा. लि. -750- 270
  • मैसर्स आरचिड पैनल इंडस्ट्रीज -230- 92

दो वर्षों में निवेशकों से वार्ता कर उन्हें विश्वास में लेते हुए फेस टू में करीब पौने आठ सौ करोड़ का निवेश कर कुल 11 कंपनियों को धरातल पर उतारा गया है। इन समस्त कंपनियों ने साल के अंत तक उत्पादन कार्य शुरू करने का लक्ष्य तय किया है। इससे रोजगार के भी कई रास्ते खुलेगें।

Hot this week

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Government Portal का Access रेवोक करने पर निजी कंपनी के CEO पर मुकदमा

एफएनएन, देहरादून : Government Portal देहरादून के रायपुर थाना...

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Luxor में 25 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ; लाखों के जेवर बरामद

एफएनएन, लक्सर : Luxor हरिद्वार जिले की लक्सर पुलिस...

Topics

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Government Portal का Access रेवोक करने पर निजी कंपनी के CEO पर मुकदमा

एफएनएन, देहरादून : Government Portal देहरादून के रायपुर थाना...

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Cylinder ब्लास्ट से मचा हड़कंप, एक की मौत ; 5-6 लोग घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Cylinder राजधानी दिल्ली के ओखला...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img