ट्रक और ट्रेलर की भयंकर टक्कर, हादसे में बच्चों समेत 13 लोगों की मौत, 11 की हालत गंभीर

एफएनएन, रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में नौ महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारागांव के करीब एक ट्रेलर और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है तथा 11 अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतकों में नौ महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा थाना क्षेत्र में चटौद गांव के निवासी पुनीत साहू के परिवार के सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने खरोरा थाना क्षेत्र के बनसरी गांव गए थे। उन्होंने बताया कि जब वे ट्रक में सवार होकर कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर सारागांव के करीब उनका वाहन ट्रेलर से टकरा गया। इस घटना में ट्रक में सवार नौ महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा तथा शवों एवं घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

रायपुर जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है और 11 लोग घायल हुए हैं तथा घायलों को रायपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img