03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ट्रांसमिशन में खराबी के चलते सभी सब स्टेशनों से विद्युत आपूर्ति ठप

Spread the love

एफएनएन, बरेली: शहर भर के सभी सब स्टेशन शनिवार की रात 9:00 बजे अचानक से बंद हो गए। इसके बाद मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि ट्रांसमिशन में खराबी के चलते सभी सब स्टेशनों से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद कुछ सब स्टेशन को रात 10:00 बजे बहाल कराया गया, लेकिन सभी सब स्टेशन शुरू करने में रात के 11:00 गए।

शहर के सभी विद्युत उपकेंद्र शनिवार की रात लगभग 9.00 बजे अचानक बंद होने से बिजली विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। शहर भर में ब्लैक आउट हो गया। उपभोक्ता गर्मी में परेशान होते रहे. अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि ट्रांसमिशन में खराबी के चलते बिजली आपूर्ति में अचानक दिक्कत हुई थी। इसे बहाल कराने में लगभग दो घंटे लगे और रात 11 बजे सभी विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके अलावा हारुण नगला सब स्टेशन के रामगंगानगर फीडर से जुड़े महेंद्र नगर फेस टू की बिजली आपूर्ति शनिवार को 3 दिन के बाद ठीक हो सकी।

डीडी पुरम में एसएसओ पर ताना तमंचा, समझौता
बिजली कटौती से नाराज एक उपभोक्ता शुक्रवार की रात 3:00 बजे डीडी पुरम सब स्टेशन पर पहुंच गया। आरोप है कि उपभोक्ता ने सब स्टेशन पर तैनात बिजली विभाग के एसएसओ पर तमंचा तान दिया। तमंचा तानने वाला क्राइम ब्रांच का सिपाही बताया जा रहा है। हालांकि बाद में इस मामले में समझौता होने के बात बिजली विभाग के अधिकारी कह रहे हैं। इसके साथ ही शुक्रवार की रात जगतपुर शहदाना, हरुनगला सब स्टेशन पर बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने सब स्टेशन का घेराव करके हंगामा किया जिसके बाद सूचना पर पहुंचे पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया.

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img