03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, 60 साल के बुजुर्ग पर आरोप

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. वहीं बुजुर्ग की ये हरकत किसी शख्स ने देख ली और बच्ची के परिजनों को जानकारी दी. हालांकि परिजनों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं बच्ची के परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

घटना के मुताबिक, मंगलौर कस्बे के मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय शख्स ने एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ उस समय दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जब बच्ची खेलते समय उसके घर पहुंच गई. इसी का फायदा उठाते हुए बुजुर्ग ने उसको पकड़ कर उसके साथ गलत हरकत करने लगा. इस दौरान पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति ने उसे देख लिया और इसकी सूचना बच्ची के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही तत्काल परिजन मौके पर पहुंच गए. हालांकि परिजनों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया.

वहीं बच्ची ने परिजनों को आप बीती बताई. जिसके बाद बच्ची के परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मेहबूब उर्फ नानू निवासी मंगलौर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि बच्ची के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है. तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img