03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ठाकुरनगर में बिना मान्यता चल रहे स्कूल की बिजली काटी गई, स्कूल में बच्चों का हंगामा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • बिजली का बिल जमा न किए जाने पर विद्युत विभाग की कार्रवाई

एफएनएन, रुद्रपुर : संजय नगर खेड़ा और ट्रांजिट कैंप रोड पर ठाकुर नगर में द्रोण नेशनल स्कूल के नाम से एक फर्जी विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। किराए पर चल रहे इस विद्यालय के पास मान्यता के कोई कागज भी मौजूद नहीं हैं। बच्चों से फीस वसूले जाने के बावजूद बिजली का बिल जमाना किए जाने पर आज स्कूल का कनेक्शन काट दिया गया। इसको लेकर स्कूल के बच्चों के साथ ही अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया।


ठाकुर नगर में द्रोण नेशनल स्कूल के नाम से इस विद्यालय में एनसी से कक्षा 8 तक के बच्चों को शिक्षा दी जाती है। बोर्ड पर स्कूल के नाम के नीचे ‘ एफिलिएटिड टू उत्तराखंड बोर्ड ‘ दर्ज है लेकिन मान्यता का नंबर नहीं। अंग्रेजी में शिक्षा दिए जाने का दावा करने वाले इस स्कूल के अध्यापक खुद अंग्रेजी नहीं जानते। बच्चों से बातचीत करने पर भी पता लगता है कि इन्हें कुछ सिखाया नहीं जा रहा है।

फीस लिए जाने के बावजूद जब इस स्कूल की बिजली का बिल जमा नहीं हुआ तो बिजली विभाग में स्कूल का कनेक्शन काट दिया, इस पर स्कूल में अंधेरा छा गया। पढ़ाई में असुविधा हुई तो बच्चों के अभिभावक आ धमके और बच्चों के साथ प्रदर्शन किया। सूचना पर स्कूल भवन के स्वामी भी पहुंच गए। उनका कहना था कि उन्हें बिजली का बिल जमा होने की जानकारी नहीं थी। स्कूल का संचालन मनीष गुप्ता नाम के व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है, फिलहाल हंगामे के बाद शिक्षा विभाग ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img