03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में मिले कोरोना के आठ नए संक्रमित, स्वास्थ्य सचिव ने जारी की एडवाइजरी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि छह मरीज ठीक हुए हैं। बृहस्पतिवार को 3091 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पौड़ी जिले में चार, अल्मोड़ा व हरिद्वार जिले में दो-दो संक्रमित मिले हैं। 10 जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। न कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है।

कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने सभी जिलों के डीएम व सीएमओ को एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कोरोना के नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए संक्रमित व्यक्ति का सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा गया।

सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को जारी रखते हुए कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी तरह की सतर्कता बरती जाए। सभी जिले टेस्ट, ट्रेक, ट्रीट, कोविड टीकाकरण की रणनीति पर काम करें। कोविड वैक्सीनेशन के लिए पात्र लोगों को प्रोत्साहित किया जाए।

आईसीएमआर के दिशा-निर्देश के अनुसार कोविड जांच सुचारु रूप से की जाए। 70 से 80 प्रतिशत आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच चयनित प्रयोगशालाओं में की जाएगी। रेपिड एंटीजन टेस्ट में संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसकी आरटीपीसीआर जांच अवश्य कराएं।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img