03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के लायजन ऑफिसर निलंबित

  • उत्तरकाशी के जिला शिक्षा अधिकारी को दी थी थप्पड़ मारने की चेतावनी
    अपने मूल विभाग से भी बिना बताए अनुपस्थित चल रहे थे नेगी

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय के लायजन अफसर सुरेंद्र पाल सिंह नेगी को सीडीओ की जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है। उन पर उत्तरकाशी के जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा के साथ अभद्रता करने और बिना बताए अपने मूल भाग से गायब रहने का आरोप है। नेगी लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हैं। उनके निलंबन का आदेश लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके सुधांशु ने जारी किया।

खासा चर्चा में रहे थे नेगी

शिक्षा मंत्री पांडे के उत्तरकाशी भ्रमण के दौरान सुरेंद्र पाल सिंह नेगी काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को थप्पड़ मारने तक की धमकी दे दी थी।यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था और इसकी जांच के आदेश भी दिए गए थे।

विभाग से नहीं लिया था अनापत्ति प्रमाण पत्र

शिक्षा मंत्री के लायजन ऑफिसर बनाए जाने के बाद नेगी ने अपने विभाग को इसकी कोई सूचना नहीं दी थी और ना ही विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया था। ऐसे में वह अपने मूल विभाग पीडब्ल्यूडी से अनुपस्थित माने जा रहे थे।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img