03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दबिश के दौरान पिस्टल में फंसी गोली चली, दरोगा के पेट को चीरते हुए SOG सिपाही के सिर में लगी, मौत

एफएनएन, अलीगढ़. यूपी के अलीगढ़ में गोकशी के अभियुक्तों की सूचना पर दबिश देने जा रही पुलिस और एसओजी टीम के साथ बड़ी दुर्घटना हो गई. दबिश से पहले पिस्टल लोड करते वक्त एक दरोगा की पिस्टल फंस गई. जब उस पिस्टल को दूसरे दरोगा ने अनलॉक करने की कोशिश की तो उसमें फंसी हुई गोली उसके पेट को चीरते हुए एसओजी कांस्टेबल के सिर में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दरोगा का इलाज किया जा रहा है.

अलीगढ़ एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि बुधवार रात पुलिस टीम के साथ बड़ा हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को जिले के गभाना थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना हुई थी. इसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस और एसओजी का गठन किया गया था. बुधवार रात मुखबिर द्वारा अभियुक्तों की जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस और एसओजी की दबिश के लिए जा रही थी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

दबिश से पहले सभी अपने हथियार को लोड कर रहे थे. इसी दौरान दरोगा मजहर हसन की पिस्टल फंस गई. अनलॉक न होने पर एक अन्य दरोगा राजीव कुमार ने उसे अनलॉक करने की कोशिश की. तभी अचानक से गोली चली और दरोगा राजीव कुमार के पेट को चीरते हुए पास ही खड़े एसओजी सिपाही कांस्टेबल मोहम्मद याकूब के सिर में जा लगी. दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया, जबकि दरोगा का इलाज चल रहा है.

एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

इस पूरे मामले में एसएसपी संजीव सुमन ने जांच के आदेश दिए है. एसएसपी ने कहा कि इसके लिए एक टीम गठित की जाएगी। साथ ही पिस्टल की भी जांच होगी। मोहम्मद याकूब के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. उधर मृतक सिपाही के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि मृतक सिपाही काफी तेज तर्रार था, जिसकी वजह से उसकी तैनाती एसओजी में की गई थी.

ये भी पढ़ें…शिक्षकों की कमी से जूझ रहा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवाल, अभिभावकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img